Monday, May 13, 2019

फुटकर व्यवसाय के निर्माण का सबसे सरल कार्यक्रम

फुटकर व्यवसाय के निर्माण का सबसे सरल कार्यक्रम :


पहला चरण : अपने सभी प्रॉडक्ट्स का स्वयं 100% उपयोग करके सीखना शुरू कीजिए.

               अपने प्रॉडक्ट्स का शतप्रतिशत खुद इस्तेमाल करने से आप अपने बढ़िया अनुभवों को दूसरे लोगों तक पहुंचाने के लिए रोमांचित हो जाएंगे और पूरे विश्वास के साथ उन्हें अपने अनुभव बता पाएंगे . जिन चीजों को आप पेश करने जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता को पहले खुद जांचपरख करके साबित कर लीजिए. पहले आप अपने विज़नेस के बेहतर ग्राहक बनकर दिखाइए. अपने अनुभवों के साथ प्रॉडक्ट्स की प्रभावकारिता और बचत का वयान करना, विक्री के लिए सर्वोत्तम युक्ति मानी जाती है .

दूसरा चरण :अपने नामों की सूची से गणना कीजिए.

            औसतन 150 नामों की सूची में 40 से 50 नाम ऐसे होते हैं, जो स्पॉन्सर करने योग्य भी नहीं होते, परंतु वो अच्छे ग्राहक अवश्य बन सकते हैं. इस सीलिस्ट' (कस्टमर लिस्ट) में शामिल प्रॉस्पेक्ट्स, आपके विक्री व्यवसाय की अच्छी बुनियाद बन सकते हैं. इन नामों की इनके फोन नंबर के साथ, एक अलग से सूची बनाइए.

तीसरा चरण : मुलाकात तय करने के लिए फोन कीजिए.

यदि आप सहजता से संपर्क कर सकते हैं, तब आप खुद ही फोन कर सकते हैं या फिर अपने स्पॉन्सर के साथ बैठकर पहले कुछ फोन उनसे ही करवाइए. इसके लिए फोन टीम का इस्तेमाल भी मज़ेदार साबित होता है. कुछ लोग एकसाथ जमा होकर, फोन कॉल कीजिए और एकदूसरे के अनुभवों से सीखते हुए, इस विज़नेस का मज़ेदार सफर पूरा कीजिए. इसके लिए लिखित संवाद (स्क्रिप्ट) का प्रयोग अवश्य करना चाहिए 

उदाहरण

              “हलो .. मैं ...... बोल रहा हूँ. मैं तुमसे कुछ बात करना चाहता हूँ . क्या तुम्हारे पास थोड़ा समय है ? (यदि 'हाँ') वहुत बढ़िया !मैं तुम्हें एक नई शॉपिंग सेवा के बारे में बताना चाहता हूँ, जिसे हम अपने विज़नेस के लिए विकसित कर रहे हैं. इसे तुम जैसे व्यस्त लोगों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है. इससे तुमको उन चीज़ों को खरीदने और घर पर ही उन्हें प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिन्हें तुम पहले से ही साप्ताहिक या मासिक आधार पर खरीदते हो. मैं इस बारे में बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हमारे जैसे व्यस्त लोगों का खरीददारी में वरवाद होने वाला समय, इस माध्यम से निश्चित ही बच सकता है. इस विषय में मेरे पास कुछ प्रिंटेड साहित्य भी है, जो शायद तुम्हारी जानकारी के लिए मददगार रहेगा, इसलिए मैं उसे अपने साथ लेकर आ रहा हूँ. में ... आर ... क दिन खाली हैं. तुम बताओ, तुम्हारे लिए कौनसा दिन ठीक रहेगा ?

यदि आपकी अपलाइन भी आपके साथ जानेवाली हैं, तो इसमें जोड़ दीजिए ...

          "...... में खुद भी इस विषय में सीख रहा है. इसलिए मैं चाहता हूं, कि मैं ....... इनके साथ आऊ, वा ही मुझ
सिखा रहे हैं. इस तरह हम दोनों मिलकर उनसे अपने प्रश्नों का समाधान करवा सकते हैं, क्या यह तुम्हारे लिए ठीक रहेगा ? (हां, यही वढ़िया रहेगा) वहुत अच्छे ! तो चलो फिर हम .... के दिन शाम को मिलते हैं. शुभ दिन ."

चौथा चरण : अपने ग्राहकों से मिलिए

A)  व्यावसायिक ढंग का लिबास पहनिए और सही समय पर पहुँच जाइए. इन चीज़ों को अपने साथ रखिए, इनकी ज़रूरत आपको कभी भी पड़ सकती है:

● प्रॉडक्ट्स के वॉशर

● छोटा कैल्कुलेटर

● कस्टमर रिसिप्ट आर्डर पॅड

●मूल्यों की तुलनात्मक तालिका (यदि उपलब्ध हो)

● फुटकर मूल्य सूची

●  घनता (गाढ़ापन) दर्शानवाली तालिका

B)  आत्मीय, प्रोत्साहित एवं प्रसन्न रहिए, परंतु गपशप में ज्यादा समय वरवाद मत कीजिए. अपने विज़नेस पर केंद्रित रहिए .

C) "व्यावसायिक कला वाले तर्क से शुरूआत कीजिए.

D)  अपने ग्राहकों के साथ वैठकर प्रॉडक्ट बॉशर का अवलोकन करते हुए पता लगा कि वो वर्तमान में कानसे पांडक्टस खरीद रहे हैं. लिने का काम आप ही कीजिए, ताकि बातचीत आपके ही नियंत्रण में रहे . साक्षात्कार के दौरान कोई भी सूची (तालिका/शाट) ग्राहक के हाथ में मत दीजिए. काम पूरा होने पर चुनी हुई चीज़ों पर एक बार फिर नज़र डालिए. ग्राहक से पूछ लीजिए, कि इन प्रॉडक्ट्स की आवश्यकता उन्हें कव है? जो पॉडक्ट उन्हें तत्काल चाहिए, उनके आगे “1” लिख लीजिए, दो सप्ताहों के भीतर ज़रूरत वाले प्रॉडक्ट के सामने "2' लिख लीजिए और जो पांडक्ट उन्हें एक महीने के भीतर या बाद में चाहिए उनके सामने "3" लिख लीजिए.

E). उसके बाद," 1" में लिखे गए प्रॉडक्ट्स के बारे में, एक बार फिर से तय कर लीजिए, आप ऐसे कह सकते हैं, कि तुम ...., और .... ये पॉडक्ट्स जल्दी चाहते हो, सही है ना ?"

F) . फुटकर मूल्य सूची के आधार पर कस्टमर रिसिप्ट भरना शुरू कर दीजिए तथा उसमें प्रॉडक्ट मूल्य, लागू कर तथा कुल रकम लिखिए. उन्हें स्पष्ट बता दीजिए, कि इन प्रॉडक्ट्स का भुगतान करना उनके लिए आवश्यक है. अपनी अपलाइन से सलाह ले लीजिए, कि ग्राहक से पैसे आर्डर के समय लेना उचित रहेगा या प्रॉडक्ट्स पहुंचाते समय?

G) . संक्षिप्त में उन्हें "मूल्यों की तुलना (प्राइज़ कम्पेरिज़न) और "घनता संबंधित जानकारी (वेल्यू ऑफ कॉन्सेन्ट्रेशन) के बारे में तथा "संतुष्टी की गॅरंटी के बारे में समझाइए.

H) अपने ग्राहक को रसीद की एक प्रतिलिपी (कॉपी) दे दीजिए, उन्हें बता दीजिए, कि मौजूदा प्रॉडक्ट लाकर देते समय “2' निशानवाले प्रॉडक्ट्स के बारे में आप फिर से जॉच करेंगे. प्रॉडक्ट्स पहुँचाने का समय बता दीजिए.

I)  सही समय पर विदा लीजिए तथा इस बात के लिए उत्साहित रहिए, कि आपने एक ऐसे ग्राहक से संबंध स्थापित कर लिए हैं, जो कई वर्ष तक आपकी सेवाओं का लाभ उठाते रहेंगे .

फोलो अप और बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव :

A)  अपने ग्राहक की सूची नंबर “२" का फिर से अवलोकन कीजिए. जब आप पहले ऑर्डर की सामुग्री पहुँचाने जाएँगे, तब आप उस सूचीअनुसार प्रॉडक्ट्स के कुछ सॅम्पल (नमूने) दिखाने के लिए लेकर जाइए, ताकि सूची नंबर २” की सामुग्री का ऑर्डर आप ग्राहक से ले सकें. आप अपने साथ कुछ प्रॉडक्ट के सॅम्पल भी लेकर जा सकते हैं, जैसे कि सफर में काम आने वाली छोटी टूथ पेस्ट (अगर उपलब्ध हो तो) या अपने नए पॉडक्ट के बारे में जानकारी देनेवाला साहित्य भी साथ ले जा सकते हैं.

B)  उसके बाद की हर मुलाकात में, चिन्हित किए गए प्रॉडक्ट्स की सूची पर एक नज़र डालिए और कभीकभी अपने साथ बो प्रॉडक्ट्स भी लेते जाइए, जो चिन्हित नहीं किए हैं. उन्हें भी ग्राहक को दिखाते रहिए.

C) 2 या 3 ऑर्डर की सामुग्री पहुंचाने के बाद, जब आपका ग्राहक निश्चित ही पॉडक्ट की गुणवत्ता और आपकी सेवा से संतुष्ट हो चुका हो, तब उनके पास अतिरिक्त पोंडक्ट की जानकारी भी छोड़ना शुरू कर दीजिए. साथ ही उन्हें आकर्षक ऑफर के बारे में भी, जैसे और जब भी आप के पास उपलब्ध हो, जानकारी देते रहिए.




D) . जब आपके ग्राहक खुद प्रॉडक्ट्स की प्रशंसा करें, तव उनसे उनके परीचित लोगों के नाम पूछिए. आप उनसे कुछ इस तरह से भी कह सकते है, "वहुत बढ़िया, मुझे बताइए मैं आपको प्रॉडक्ट्स कब पहुंचा दें ? क्या आप किसी और को जानते हैं, जो इस तरह के प्रोग्राम को पसंद करता हो ? मुझे आपके मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को यह सेवा देने में खुशी होगी." जब आपका ग्राहक कुछ नाम बता दें, तवं आप उनसे कहिए, कि वो उन लोगों को यह बता दें, कि उन्हें इस संबंध में आप संपर्क करनेवाले हैं और अपने प्रॉडक्ट व सेवा से संबंधित अनुभव भी उन्हें बता दें.



E)  एक प्रॉडक्ट बास्केट में एक श्रेणी विशेष के, उपयोग किए गए प्रॉडक्ट्स रखिए और उसपर “मुझे आजमाइए की पर्चा चिपका दीजिए. जर्स जैसे ज्यादा प्रॉडक्ट उपलब्ध होते जाएँ, उनसे संबंधित प्रिंटेड साहित्य भी समाहित करते जाइए. अपने ग्राहक के पास इस बास्केट को दो दिन या सप्ताह भर के लिए छोड़ दीजिए और बाद में उसे सही समय पर बिना चूके ले आइए और ग्राहक से उसके पसंदीदा प्रॉडक्ट्स का आर्डर लीजिए. जब आप सॅम्पल (नमूने) छोड़ रहे हों, तब आप अपने ग्राहक को बता सकते हैं, कि कैसे कुछ लोग इन प्रॉडक्ट का उपयोग करके इनके दीवाने बन गए हैं और वो अब इन्हीं प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.




F) .जैसेजैसे आप ग्राहक को अच्छी तरह से समझने लगें, आप उन्हें यह युक्ति भी सुझा सकते हैं, कि वो भी अपने मित्रों और रिश्तेदारों को जन्मदिन, सालगिरह और अन्य अवसरों पर ये प्रॉडक्ट्स तोहफे के रूप में दे सकते हैं।



G)  अपने मनपसंद प्रॉडक्ट्स के बारे में ग्राहक के साथ बातचीत कीजिए और संभव हो तो उन्हें दिखाइए भी .

Share:

Sunday, May 12, 2019

कारोबार का निर्माण

                        1) कारोबार का निर्माण


1). व्यक्तिगत उपयोग -आप अपने बिज़नेस के बेहतरीन ग्राहक बन जाइए:

A)  अपनी किट में से ही प्रॉडक्ट के इस्तेमाल की शुरूआत कीजिए, ताकि आप अपने अनुभव से जान पाएँ, कि प्रॉडक्ट कितने बढ़िया हैं.

B)  साथ में जुड़ी हुई तुलनात्मक मूल्य सूचियों पर नज़र डालिए, ताकि अपने प्रॉडक्ट इस्तेमाल करके होनेवाली बचत को आप जान सकें. आपकी बचत इससे भी ज्यादा होगी, क्योंकि ये प्रॉडक्ट्स आपको थोक मूल्य पर मिलते हैं .

C)  आपको अपने ही प्रॉडक्ट्स निम्नलिखित कारणों से इस्तेमाल करने चाहिए:

■ किसी दूसरे की बजाए, अपने खुद के बिज़नेस को सहयोग दीजिए.

■ जब आप प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करेंगे, तभी आपको देखकर आपके साथ जुड़नेवाले लोग भी उनका इस्तेमाल करेंगे .

■आप धन बचाते हैं, क्योंकि बाज़ार से खरीदे गए प्रॉडक्ट्स की तुलना में, आपके अपने प्रॉडक्ट्स ज्यादा किफायती हैं.

■आपके पैसों की और भी बचत होती है, क्योंकि आप ये सारे प्रॉडक्ट्स चिल्लर की जगह, थोक मूल्य पर खरीदते हैं.

■ ये दुकानों में बिकने वाले दूसरे प्रॉडक्ट्स की तुलना में बेहतर गुणवत्ता रखते हैं,

■ ये आपके कुल कारोबार (Turnover) को बढ़ावा देते हैं, जिसकी वजह से आपको हर माह अधिकाधिक वोनस मिलता है •

D) अपने स्पॉन्सर या अपलाइन से आपके लिए प्रॉडक्टस का प्रदर्शन करने को कहिए, ताकि आप प्रॉडक्ट्स के गुणों को अपनी आँखों से देख सके  जॉच सकें और समझ सकें, कि वो कैसे इस्तेमाल किए जाते हैं 

E)  अपने घर के सारे प्रॉडक्ट्स को बदलने की शुरूआत कीजिए. जैसेजैसे आपके पुराने प्रॉडक्ट खत्म होते जाते हैं, उसी उपयोग में आनेवाले प्रॉडक्ट्स आप अपने बिज़नेस से खरीदना शुरू कर दीजिए.

2) फुटकर/ चिल्लर दर से प्रॉडक्ट की बिक्री करना

A)  आपका लक्ष्य 10-25 फुटकर ग्राहक जमा करने का होना चाहिए.

B)  ग्राहक कैसे बनाएं?

●  जो प्रॉस्पेक्ट प्लान देखने के बाद डिस्ट्रिब्युटर नहीं बनना चाहते, ऐसे लोग ग्राहक बन सकते हैं .

● वो लोग जिन्हें आप स्पॉन्सर नहीं करना चाहते या वो लोग जिन्होंने प्लान तक देखने से इंकार किया है, परंतु उन्हें ग्राहक के रूप में स्वीकार 
करने में आपको आपत्ति नहीं .

● आप मुख प्रचार अथवा उनकी पहचान का सहारा लेकर भी नए ग्राहक तैयार कर सकते हैं .

● सही समय पर, सही जगह पर होने से भी, आपको ग्राहक मिल सकते हैं ।

C)  आपने आपको प्रॉडक्ट्स एवं सेवाओं का प्रभावशाली व्यापारी कैसे बनाएँ ?

1)  अपने प्रॉडक्ट्स और सेवाओं का इस्तेमाल पहले खुद कीजिए:

ऐसा करना आपके लिए बहुत मददगार साबित होता है . अच्छी तरह से प्रॉडक्ट्स का व्यापार और दूसरों को सहजता से बताने का काम वो ही  कर सकते हैं, जो इन प्रॉडक्ट्स एवं सेवाओं का उपयोग स्वयं करके संतुष्ट होते हैं .

2)  विभिन्न प्रॉडक्ट्स से संबंधित साहित्य को खरीदकर उनका अध्ययन कीजिए:

सबसे पहले अपने पसंदीदा प्रॉडक्ट्स के बॉशर लेकर पढ़िए. फिर समय अनुसार तुरंत ही बाकी प्रॉडक्ट्स का साहित्य पाने का प्रयास कीजिए. हर प्रॉडक्ट का कम से कम एक कॅटलॉग या बॉशर आपके पास अवश्य होना चाहिए.

3) . सभी प्रकार की ऑडियो कॅसेट/ सीडी ध्यान से सुनिए और ब्रिट सिस्टम की सूची में सुझाए गए साहित्य का अध्ययन अवश्य कीजिए.

4)  प्रॉडक्ट का प्रदर्शन करना सीखिए:

अपनी किट के साथ मिली प्रॉडक्टस प्रदर्शन की मार्गदर्शक पुस्तिका को ध्यान से पढ़िए और उसमें बताए गए तरीके को पहले खुद करके देखिए . इससे प्रॉडक्ट्स के विशेष गुणों को आप अपने संभावित ग्राहकों के सामने असरदार तरीके से रख सकते हैं .

5) प्रॉडक्ट्स के वाजिब दाम को समझाना सीखिए:

इन बातों को अपनी अपलाइन की मदद से सीखना ही बेहतर रहेगा .

6). इनके अलावा किसी प्रॉडक्ट विशेष से संबंधित तुलनात्मक चार्ट की जानकारी अपनी अपलाइन से पूछिए, जिसकी मदद से दूसरे प्रॉडक्ट्स के साथअपने प्रॉडक्ट की तुलना की जा सके , जैसे कि पत्रिकाओं में प्रकाशित विभिन्न ब्रांड्स का तुलनात्मक चार्ट इत्यादि .

7). 'व्यावसायिक कला का प्रयोग करना सीखिए:

यदि कोई दुकानदार आपसे कहे, कि वह अन्य दुकानों के मुकाबले कम दाम में, बेहतर खूबियों वाले, पूरी तरह से समाधान की गॅरंटी और घरपोच सेवा के साथ आपको प्रॉडक्ट्स दे सकता है, जिससे खरीददारी में लगनेवाला समय और मेहनत की बचत होगी, तब आप इतनी  अच्छी सुविधा को नज़रंदाज़ नहीं कर सकते हैं ना ? ठीक इसी तरह की सुविधाएँ हम भी आपको दे रहे हैं आम दुकानों में मिलने वाले पॉडक्ट से बेहतर गुणवत्ता, किफायती दाम, समधानकारक गॅरंटी और घरपोच सेवा के साथ हम आपको प्रॉडक्ट्स दे रहे हैं. सोचिए, तब आप क्यों किसी और दुकान तक जाना चाहेंगे ?”

D)      अपने ग्राहकों के साथ काम कैसे करें ?

1)  ऊपर बतायी गयी 'व्यावसायिक कला' को ठीक से समझ लीजिए.

2)  प्रॉडक्ट कॅटलॉग को अच्छी तरह से पढ़ लीजिए.

3)  उन्हें प्रॉडक्ट का प्रदर्शन करके दिखाइए.

4) उन्हें मूल्यों की तुलनात्मक सूची (प्राइज़ कम्पेरिज़न शीट) दिखाइए.

5)  उन्हें संतुष्टता गॅरंटी का महत्व समझाइए .

6)  उन्हें कुछ प्रॉडक्ट्स की जानकारी देकर शुरूआत कीजिए.

7)  उन्हें ज्यादा तरह के प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. इसके लिए उन्हें उन प्रॉडक्ट्स की जानकारी और संम्पल दीजिए, जिनका उन्होंने अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है.

8)  उनके साथ आपका व्यवहार अच्छा होना चाहिए, ताकि वो लवे समय तक आपके गाहक बने रहें. उनसे मित्रतापूर्ण संबंध बनाए रखिए . याद रखिए, कि अधिकतर संतुष्ट ग्राहक कुछ समय बाद डिस्ट्रिब्युटर वन जाते हैं.

9) अपने ग्राहक समूह को बढ़ाने के लिए, आप उनसे उनके परिचितों के नाम लीजिए, जिन्हें आपके प्रॉडक्ट्स की ज़रूरत हो सकती है. अपने गाहकों को वीचबीच में आप कुछ छट, मुफ्त मेम्पल या उपहार दे सकते हैं. जन्म दिन या सालगिरह का वधाई पत्र भेजना, आपके रिश्तों को आत्मीय बनाए रखने का एक सहज साधन है.

अतिरिक्त टिप्स है:

● पत्रपत्रिकाओं या अन्य प्रकाशनों में विज्ञापन देकर धन को वरवाद मत कीजिए.

● हम सभी पॉडक्ट्स का इस्तेमाल तथा बेचने का काम करते ज़रूर हैं, मगर हमें इन कामों में इतना समय नहीं देना चाहिए, कि हमारे पास किसी को प्रायोजित या स्पॉन्सर करने का समय न वचे.

● यदि आप दर्जन भर ग्राहकों को बनाए रखने का उदाहरण स्थापित करते हैं, तव आपकी डाउनलाइन भी ऐसा ही करने के लिए प्रवृत्त हो
जाएगी.

Share:

Monday, May 6, 2019

लीडर्स का नज़रिया

                     लीडर्स का नज़रिया


                        उत्साहित रहिए !

आप को उत्साहित बने रहने के लिए बहुत कुछ मिला हुआ है, आपका उत्साह और प्रतिबद्धता हमेशा आपके बिज़नेस की सीख को कायम रखते हैं।


                    सकारात्मक रहिए !

अपने दिमाग को हर दिन सकारात्मक नज़रिए वाली किताबों और सीडी की खुराक देते रहिए.


                      सम्मिलित रहिए !

सेमिनार, समारोह, प्रशिक्षण शिविर तथा ओपन मिटिंग में उपस्थित रहिए.

                         खुश रहिए !

यह एक मजेदार विज़नेस है, मुस्कुराइए. आनंद उठाइए .
कोई भी एक और बोरीयत भरा काम नहीं चाहता .


                          सफल बनिए !
तरह से सोचिए और बोलिए, जैसे आप अपनी चाही हुई सफलता को पा चुके हों.
सफलता से ही सफलता पैदा होती है.

Share:

Friday, May 3, 2019

लीडर्स की परिक्षणसूची CHECKLIST

       (लीडर्स की परिक्षणसूची CHECKLIST)

लीडर्स की पहचान

■  उनका एक सपना होता है, वो अपनी “क्यों” को जानते हैं .

■ वो सकारात्मक नज़रिया कायम रखते हैं.

■ वो स्वर्णिम नियमों का पालन करते हैं .

■ वो लचीले, लक्ष्यों से जुड़े और सपनों से प्रेरित रहते हैं .

■ वो अपलाइन से संपर्क करके हमेशा अपनी जिज्ञासाओं के लिए राय मांगते हैं 

■ वो अच्छे श्रोता होते हैं.

■ हर माह 14  या उससे ज्यादा बार प्लान दिखाने का उनका संकल्प होता है और वो निरंतर 'जाओ और पाओ वाले होते हैं,

■  पहले दूसरों की मदद करने पर ध्यान देते हैं.

■ सभी सेमिनार और समूह संयोजनों में शामिल होते हैं.

■ किताव, कॅसेट और लीडर्स की सकारात्मक संगत का मूल्य समझते हैं .

■  अपनी अपलाइन के पास प्रेरणा, प्रशिक्षण और सलाह लेने के लिए जाते हैं.

■ वो अपने सारे पॉडक्ट्स एवं उनके इस्तेमाल के प्रति वफादार होते हैं.

■ वो हमेशा प्रॉडक्ट और विजनेस के लिए मददगार चीजें (किताबें, सीडी और साहित्य) अपने पास उपलब्ध रखते हैं.

■ इमानदारी, निष्ठा, परस्पर निर्भरता और एकता जैसे ऊँचे जीवन मूल्यों पर दृढता से कायम रहते हैं 

■ हमेशा 'सफलता के ९ कदम' पर अमल करते हैं और वो ही सिखाते हैं .

■ वो बेहतरीन बढ़ावा देनेवाले (Promoters) होते हैं.

■  कभी भी अपनी डाउनलाइन के पास नकारात्मक बातें नहीं पहुंचाते .

■ हमेशा अपनी अपलाइन और डाउनलाइन की तारीफ करते हैं,

■ वो केवल दोहरायी जा सकनेवाली बातों पर ही दृढ़ता से अमल करते हैं.

■ चाहे जो हो, मगर वो उचित, कानूनी और नैतिक काम ही करते हैं 

Share:

Thursday, May 2, 2019

सफलता के 9 कदम

                     "सफलता के 9 कदम



    यही 9 कदम आपके    'टीम प्लेयर'   होने की निशानी भी हैं:

                    इस विज़नेस में सफलता पाने के पीछे, कुछ कार्य प्रणालियों और मेहनत की आदतों का योगदान होता है. अगर आप इन दिशानिर्देशों का नियमित रूप से पालन करते हैं, तब आप निश्चित रूप से डायमंड स्तर तक पहुंचाने वाली सही राह पर बने रहते हैं .

1)  नियमित रूप से प्लान दिखाना (सप्ताह में कम से कम 2-3 बार)

प्लान दिखाने में एक निरंतरता जरूरी है. सप्ताह में २-३ वार के औसत से प्रॉस्पेक्ट को प्लान दिखाने से आप प्लॅटिनम बनने की राह पर वने रहते हैं. 6-6-7-6-6 योजना का अनुकरण करते हुए गहराई (Depth) में काम कीजिए. अपना कितना समय कहां किस गूप में लगाया जाए और किन चीज़ों पर ध्यान केंद्रित (Focus ) किया जाए, इन बातों को जानने के लिए हमेशा अपनी अपलाइन से सलाह मशविरा करते रहना चाहिए.

2)  अपने ही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कीजिए

अपने प्रॉडक्ट का पहले खुद इस्तेमाल करने की बात को ठान लीजिए. जब भी कोई पॉम्पेक्ट या ग्राहक आपके घर में प्रवेश करे, तब उनके ध्यान में यह वात आनी चाहिए, कि आप सिर्फ अपने प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करते हैं. आप खुद ही अपने पहले और सबसे अच्छे गाहक हैं. जब आपके पास अपने ही बेहतरीन प्रॉडक्ट्स हैं, तव दूसरे के विज़नेस से कुछ भी खरीदने का सवाल ही पैदा नहीं होना चाहिए . हर सप्ताह अपनी खरीददारी में निरंतरता (नियमितता) बनाए रखिए और अपने साथ जुड़नेवाले लोगों को भी यही सिखाइए .

3)  10 से 14 ग्राहकों को अपने प्रॉडक्ट्स खरीदने के लिए तैयार
कीजिए

आप उन सभी लोगों को अपने पॉडक्ट्स खरीदने के लिए तैयार करने की कोशिश कीजिए, जिन्होंने प्लान देखने के बाद इस विज़नेस में जुड़ने से इंकार किया है. इस तरह से जब तक आप प्लॅटिनम स्तर तक पहुंचेगे, तब आपके पास से नियमित पॉडक्टस खरीदने वाले लगभग 10से 14 ग्राहकों का समूह होना चाहिए.

4)  नियमित रूप से रोज़ सीडी सुनिए

          जो डिस्ट्रिब्युटर इस विज़नेस में डायमंड स्तर पर पहुंचे सफल व्यक्तियों की राह पर चलना चाहते हैं, उन्हें चाहिए कि वो ऐसे लोगों की सीडी नियमित रूप से रोज़ सुनें और कुछ ही समय में सीडी की लायब्रेरी तैयार कर लें .

5)  प्रतिदिन 14से 20 मिनट किसी किताब को पढ़िए

             जो पढ़ते हैं, वो ही घढ़ते हैं, नेतृत्व क्षमता हासिल करने के लिए पढ़ना एक जरूरी कदम है. जहाँ कॅसेटसीडी सुनने से आपको विज़नेस बढ़ाने का प्रशिक्षण मिलता है, वहीं किताबें आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उभारकर उसे मज़बूत बनाती हैं . व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक मानसिक सोच (PMA पॉज़िटिव्ह मेंटल एटीट्यूड) से संबंधित उन किताबों का अध्ययन, जो कि आपकी अपलाइन द्वारा सुझायी गयी है, आपके सर्वागिण विकास में सहायक होती हैं. आपकी आत्मछवि (व्यक्तित्व) में विकास के अनुरूप ही, आपके विज़नेस का विकास होगा . सामान्यतः जहाँ भी मौका मिलता है, वहाँ लीडर्स किताबें पढ़ते हैं, सफ़र में, भोजन अवकाश में और खास तौर पर रात को सोने से पहले .

6) नियमित रूप से हर समारोह में जाइए

            आप अगले पांच सालों में कहाँ तक पहुंचेंगे, यह इस बात पर निर्भर है, कि आप किस तरह के लोगों की संगत में रहते हैं और किस तरह की किताबें पढ़ते हैं, 'सोचिए और अमीर बनिए' के लेखक नेपोलियन हिल के अनुसार, “आप अपने माहौल की उपज हैं. इस बिजनेस में सफलता पाने  के लिए सफल लोगों की संगत' में रहना बहुत जरूरी है . आप अगर सफल लीडर्स के पदचिन्हों पर चलना चाहते हैं, तब नियमित रूप से हर समारोह में जाते रहना एक आबश्यक शर्त है. इससे न केवल आपके विज़नेस में, बल्कि आपके जीवन में भी बहुत बड़ा फ़र्क पैदा होगा . वहुत तरह के अनर्ग अलग समारोह आयोजित किए जाते हैं, ओपन मिटिंग, टीम मिटिंग, सेमिनार, रैली और सालाना भव्य समारोह . इस तरह के सभी समारोह एक बड़े  विज़नेस के निर्माण में अहम्भूमिका निभाते हैं.

7)  सीखने और परामर्श के लिए तैयार रहिए

            यह एक अनोखा विज़नेस है, इसी वजह से अक्सर देखा गया है, कि जो लोग इसे अपने तरीके से करते हैं, वो लोग बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाते . वो ही लोग एक सफल विजनेस का निर्माण करते हैं, जो दूसरों की गलतियों से सीखते हैं . बुद्धिमान व्यक्ति हरदम उन व्यक्तियों से सुनते और सीखते हैं, जिन्होंने उस काम में सफलता पायी है, जिसे वो आज करने जा रहे हैं. ऐसा करके वो अनावश्यक नाकामियों और परिणामतः  हताशा से बचते हैं तथा अक्सर सफलता बहुत जल्दी हासिल कर लेते हैं, कई बार तो पहले सफल हुए लोगों (अपनीअपलाइन) से भी कम समय में  जो लोग अपने सफल बिज़नेस का निर्माण करने के लिए गंभीर होते हैं, वो अपने अपलाइन लीडर के साथ नियमित सलाह मशविरा करते रहते हैं और हमे उनके अनवों का फायदा लेते हैं. कुछ भी नया करने से पहले, वो हमेशा अपने अपलाइन लीडर से सलाह लेते हैं.इस बिजनेस के लम्बे इतिहास में अनगिनत योजनाओं पर काम हो चुका है . हमारे दिमाग में पैदा हुई जिस योजना को हम नया समझ रहे हैं, हो सकता है वो नयो न हो, बल्कि उसपर पहले भी किसीने अमल किया हो और अनावश्यक चुनौतियों का सामना किया हो. बेहतर यही है कि हम इस तरह की किसी भी नयी  'आइडिया' पर अमल करने से पहले, अपनी अपलाइन से सलाह लेते रहें और उनके अनुभवों से सबक लेकर, गंभीर गलतियों करने से बचें.

8)  प्रामाणिक और जिम्मेदार बनिए

         इस बिज़नेस में जो लोग लीडर बनते हैं, वो जिम्मेदार लोग होते हैं. वो बिज़नेस के सभी व्यवहार पेशेवर तरीकों से करते हैं. अनुकरण करनेवालों के बिना कोई लीडर नहीं माना जा सकता . जो गैर जिम्मेदार, अव्यवहारिक और बिजनेस में अनीति पूर्वक व्यवहार करता हो, उसका अनुकरण कौन करना चाहेगा ? इस बिज़नेस में सफलता पाने के लक्षण हैं,ईमानदारी, निष्ठा (दूसरों के धन और पति/पत्नी पर बुरी नज़र मत रखिए) हितकारिता, और जो सही है, वो ही करने की चाहत'.

9)  अपलाइन के साथ सलाह मशविरा करते रहिए

            नेटवर्क मार्केटिंग दोहराव बाला बिज़नेस है. इस बिज़नेस की यही खूबसूरती हैं, कि कोई भी व्यक्ति अपनी सफल अपलाइन के विकास आलेख (ग्रोथ चार्ट) अनुसार ही, बिल्कुल उन्हीं की कार्यशैली को दोहराकर, अपनी अपेक्षित सफलता को सुनिश्चित कर सकता है. हो सकता है कि आपको अपनी हर अपलाइन की कार्यशैली सहज न लगे, पर फिर भी यह जरूरी है, कि जिनकी कार्यशैली आपको पसंद हो. ऐसे किसी सफल अपलाइन लीडर से आत्मीयता बनाए रखिए. यह बात भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, कि अपनी डाउनलाइन के उभरते हा लीडम  के साथ भी करीबी संबंध और मित्रता बनाए रखनी चाहिए. अन्य विज़नेस या रोज़गार की तरह, इस बिज़नेस में भी उतारचढाव आते रहते हैं. ऐसे में आपके द्वारा अपनी अपलाइन और डाउनलाइन के साथ पोषित किए गए आत्मीयता के संवध ही हैं, जो विपरित परिस्थितियों का सामना करक सफलता पाने में मददगार साबित होते हैं.

             जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है, कि यह 'लोकव्यापार' याने कि लोगों का बिज़नेस है . विश्वास, ईमानदारी, और निष्ठा के आधार पर अपनी अपलाइन, डाउनलाइन और क्रॉसलाइन के बीच कायम किए गए, मित्रता और सकारात्मक रिश्तों के संबंध, इस बिज़नेस के लिए एक मज़बूत जोड़ सावित होते हैं.

            जो लोग डायमंड स्तर की सफलता को पा चुके हैं, ये वही लोग हैं, जिनमें पहले से ही यह आत्मविश्वास था, कि वो सफल होकर रहेंगे, चाहे  फिर कितनी भी चुनौतियों का सामना क्यों न करना पड़े. राह में कितने ही अवरोध आते रहें, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, वो कभी भी प्रयास करना छोड़ नहीं देते . वो अवरोधों को अपनी सफलता की राह में आड़े आने नहीं देते . यह वो बिज़नेस नहीं हैं, जिसमें रातोंरात चोटी पर पहुंचा जा सके, इसमें डिस्ट्रिब्युटर्स का एक मज़बूत नेटवर्क बनाने में समय लगता है. इस बिज़नेस में सफलता की नयी मंज़िलों को हासिल करने के दौरान, यह बहुत महत्वपूर्ण है, कि खुद पर, अपनी अपलाइन, स्पॉन्सर, सिस्टम, कंपनी और उसके प्रॉडक्ट्स पर आपको अटूट विश्वास होना चाहिए. दूर की सोचिए और याद रखिए, कि यह एक दीर्घकालिन बिज़नेस है . जो खुद पर यकीन करते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं, वो लोग ही निश्चित रूप से डायमंड स्तर पर पहुँचते हैं .

             एक 'टीम प्लेयर' बनकर इन 9 कदमों पर अमल करना, हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, जो सफलता पूर्वक इस बिजनेस का निर्माण करना चाहते हैं .

Share:

पाँचवाँ चरण : नए डिस्ट्रिब्युटर की सही शुरूआत

  पाँचवाँ चरण : नए डिस्ट्रिब्युटर की सही शुरूआत
बिजनेस किट खोलना :

एक नए डिस्ट्रिब्युटर के लिए उसके अपने बिज़नेस की किट का खुलना बहुत ही महत्वपूर्ण  होता है. इस काम में कभी भी लापरवाही या जल्दी नहीं की जानी चाहिए. यह काम किसी का फॉर्म भरके सही करवाने से कहीं बढ़कर है. इस आयोजन को उतना ही महत्व दीजिए,जितना कि किसी और पारंपरिक बिज़नेस या शो रूम के शुभारंभ को देते हैं. इस बिज़नेस की लागत छोटी ज़रूर है, मगर विज़नेस नहीं. आखिरकार इस बिज़नेस को सही ढंग से करनेवाले लीडर्स, महानगर के बड़े शो रूम के मालिकों से भी ज्यादा आमदनी कमा रहे हैं और इसी बिज़नेस ने विश्व में कई अरबपतियों को पैदा किया है. मतलब यही है कि उन्हें एक बड़े बिज़नेस की शुरूआत करने का अहसास होना चाहिए, लेकिन साथ ही इस काम को बहुत लम्बा भी नहीं खींचना चाहिए. पहली ही बार में
सवकुछ बताना ज़रूरी नहीं होता, क्योंकि नया डिस्ट्रिब्युटर बहुत सारी जानकारी का बोझ उठाने के लिए इतनी जल्दी तैयार नहीं हो पाता.

1). सहजता से बैठिए:

         अपने नए डिस्ट्रिब्युटर को हो सके उतना सहजता से बैठाइए. किट खोलने के लिए वैठते समय, उनके घर में सुविधाजनक स्थानका चयन कीजिए, सुनिश्चित कर लीजिए, कि पतिपत्नी दोनों और हो सके तो उनका पूरा परिवार, वहाँ उपस्थित रहकर इस आयोजन में शामिल होना चाहिए. इस स्तर पर उनके परिवार के साथ घनिष्टता का आधार तैयार करना महत्वपूर्ण है. उन्हें लगना चाहिए, कि उनकी मदद के लिए आप हमेशा उनके साथ हैं. उन्हें 'टीम' और सिस्टम का महत्व समझाइए . याद रखिए कि अच्छे संबंध इस बिज़नेस का आवश्यक आधार है, जो कि किट खोलने के साथ ही कायम होते हैं.

2). बिज़नेस किट को खोलना :

            आप बिज़नेस किट से सभी प्रॉडक्ट्स निकालकर बाहर रखिए और थोड़ा संक्षिप्त में हर पॉडक्ट के गुण, उपयोग, तरीका और नाम वताइए , उन्हें प्रॉडक्ट की अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता, अनोखापन, प्रभावकारीता और गाढेपन के कारण मिलनेवाले लाभों को समझाइए. इन सबके लिए  किट में दिए गए 'प्रॉडक्ट डेमो बुकलेट', विज़नेस की जानकारी और नियमों से संबंधित साहित्य को दिखाकर, उनका अध्ययन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कीजिए. नया डिस्ट्रिब्युटर इन सभी चीज़ों को एक ही बार में शायद नहीं समझ पाए, इसलिए अपनी बात को आसान तरीकों से समझाइए . आप उन्हें कैटलॉग और मैन्युअल में दी गई जानकारी तथा प्रॉडक्ट की किफायती कीमतों के बारे में जानकारी लेने का तरीका समझाइए .

A)  साथ में अतिरिक्त प्रॉडक्ट की जानकारी देनेवाले 'बॉशर्स' भी साथ में रखिए, इसके लिए अपनी अपलाइन से सलाह ले लीजिए.

B)  अगर समय हो तो जल्दी से एकदो प्रॉडक्ट का प्रदर्शन भी कर के दिखा दीजिए.

C)  उनका अप्लीकेशन फॉर्म भरने में मदद कीजिए

ध्यान रखिए कि फॉर्म को साफसुथरे और पूरी तरह सही ढंग से भरा जाए. इस बात का भी ध्यान रखिए, कि फॉर्म में स्पॉन्सर (आपका),और (यदि ज़रूरी हो तो) फोस्टर स्पॉन्सर या अंतर्राष्ट्रीय स्पॉन्सर, परिचय क्रमांक तथा बँक खाते से संबंधित जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें समझा दीजिए कि वो अपने किसी भी सवाल का जवाब अपनी अपलाइन और विट वर्ल्ड वाइड के कार्या
लय से कभी भी पा सकते हैं .

D)  प्रॉडक्ट की खरीददारी

जहाँ तक हो सके नज़दीकी वितरण केंद्र पर उनके साथ जाकर, उन्हें प्रत्यक्ष दिखाइए कि सामान की खरीददारी और भुगतान कैसे किया जाता है. उन्हें फोन द्वारा सामान मंगवाने का तरीका भी समझाइए. इन सबकी अधिक जानकारी के लिए उन्हें विज़नेस मॅन्युअल पढ़ने का
सुझाव दीजिए.

E) बिज़नेस का प्रबंधन

अपनी डाउनलाइन को इस बिज़नेस से संबंधित हिसाबकिताब रखने का सुझाव दीजिए. होनेवाली आमदनी और खर्च का हिसाव रखनेपर, किसी भी स्तर पर बिज़नेस का सही आकलन किया जा सकता है और होनेवाली गलतियों को सुधारा जा सकता है.

3) सपने बुनना :

आप अपने नए डिस्ट्रिब्युटर से पूछिए, कि वो इस विज़नेस को क्यों करना चाहते है और इससे क्या हासिल करना चाहते हैं ? इसे एकमजेदार और उत्पादक काम की तरह कीजिए. विज़नेस किट खोलने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यही है. एक स्पष्ट सपने और लक्ष्य के बिना कुछ
भी पाना संभव नहीं है, उन्हें अपने सपनों को कागज पर लिखने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. उनके सपनों के बारे में बातचीत कीजिए और उन्हें  सपनों को साकार करने के लिए, इस मार्केटिंग प्लान पर अमल करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कीजिए. उनके सपनों को अपने पास भी लिखकर रखिए, ताकि उन सपनों पर ध्यान केंद्रित करने में आप उनकी सहायता कर सकें .

4). लक्ष्य निर्धारण

              उन्हें अल्पावधि, मध्यावधि और दीर्घावधि लक्ष्य (छोटी, मध्यम और लम्बी अवधि के लक्ष्य) निधारित करने में मदद कीजिए. उन्हें बताइए कि शुरूआत के दिनों में, लोगों को ग्यान्सर करने में, आप उनकी किस तरह से मदद करने वाले हैं. उदाहरणार्थ आप उनके लिए 6 लोगों को स्पॉन्सर करेंगे और फिर उनमें से सबसे अच्छे 'लेग' में, नीचे काम करते हुए उनका विजनेस बढ़ाने में मदद करेंगे. याद रखिए कि लक्ष्य को लेकर हड़बड़ाहट नहीं करनी है, इसे सहज और सरल बनाए रखिए, ताकि वो परेशान न हो जाएँ.

5). नामों की सूची तैयार करना

           नामों की सूची बनाने में उनकी मदद कीजिए तथा काविल लोगों का नाम सूची में सबसे ऊपर रखिए. ये वो लोग होंगे जिन्हें सबसे पहले
प्लान दिखाया जाएगा. अपनी अपलाइन से सलाह लीजिए, कि किस आधार पर आपको काविल लोगों का चुनाव करना है .

6) . सिस्टम के बारे में समझाइए

विट वल्र्ड वाइड द्वारा उपलब्ध किताबें, सीडी, समारोह और कार्यशैली, किसी भी मार्केटिंग विज़नेस में सफलता हेतु, हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक आधार है. यह बहुत ही जरूरी है, कि आप उन्हें विट वल्र्ड वाइड सिस्टम और उसके साहित्य (Tools) के महत्व और इस्तेमाल की सही जानकारी को समझाकर बताएँ . निकट भविष्य में होनेवाले सेमिनार, रैली और समारोह की तारीखें वाकायदा उनकी विजनेस डायरी में लिखवाकर सुनिश्चित कर लीजिए, ताकि वो उनमें शामिल हो सकें. उन्हें बताइए कि वो लाइन ऑफ स्पॉन्सरशीप में किस जगह पर हैं. उन्हें महसूस होना चाहिए, कि वो इस टीम में एक विशेष महत्व रखते हैं और आपकी टीम के वाकी लोग उनसे मिलने के लिए, अव और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते .

7). आखिरी बातें

         उन्हें समझाइए कि सफलता एक लम्वी प्रक्रिया से ही हासिल की जा सकती हैं, रोम हर एक दिन में नहीं बन गया था. उनसे कहिए कि वो आपके ऊपर अपना विश्वास बनाए रखें और साथ में डटे रहें. उन्हें महसूस होना चाहिए, कि आप कभी भी कोई ऐसा काम नहीं कर सकते, जिनसे उन्हें कोई हानि हो, बल्कि आप तो हर तरह से उनकी मदद ही करनेवाले हैं. स्पष्ट शब्दों में उन्हें बता दीजिए, कि गलतियां हर इंसान से हो जाता है और हरेक के हिस्से में बिज़नेस के उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, अगर हम इस विजनेस में लगातार प्रयास करते रहते हैं, इसे छोड़ नहीं देते, तव हम निश्चित ही अपने लक्ष्यों को पाकर रहते हैं. उन्हें पता होना चाहिए, कि जहां भी उन्हें ज़रूरत होगी, वहाँ आप मौजूद होंगे और उनकी मदद के लिए आप हर समय उपलब्ध हैं. उन्हें प्रोत्साहित कीजिए, कि वो अपने सपनों को जिंदा रखें, आत्मविश्वास को बनाए रखें, अटल रहें और किसी को भी अपने सपनों को चुराने की अनुमति न दें.

8). अगली मिटिंग तय कर लीजिए

       नए डिस्ट्रिव्युटर के साथ तुरंत अगली मिटिंग का कार्यक्रम तय कर लीजिए, ताकि वो अपनी सूची के लोगों से संपर्क करके आमंत्रित करना
प्रारंभ कर मके.

9). समापन कीजिए

        इस दौरान उनके घर पर आवश्यकता से बहुत अधिक समय मत विताइए . पुराने नियम का पालन कीजिए, याने वो आपके जाने की चाहत करें, उससे 5 मिनट पहले ही आपने उनके घर से विदा हो जाना चाहिए .

Share:

Wednesday, May 1, 2019

फोलो अप मिटिंग के कुछ सकारात्मक उद्देश्य:

फोलो अप मिटिंग के कुछ सकारात्मक उद्देश्य:


● नकारात्मक बातों से बचाव और सकारात्मक जानकारी देना.

●  बिज़नेस शुरू करने में प्रॉस्पेक्ट की मदद करना .

● उन्हें अधिक जानकारी देना.

●  उन्हें बताना कि आगे क्या करना है.

● उन्हें एक बार फिर से प्लान दिखाना .

● उनकी आपत्तियों या शंकाओं का समाधान करना .

● अगली मिटिंग के लिए आमंत्रित करना .

● उनकी विज़नेस किट को खोलना .

नीचे दिए गए क्रम में प्राथमिकता अनुसार आप अपने प्रॉस्पेक्ट को बदल सकते हैं .

1) . वितरक (डिस्ट्रिब्युटर)

            आपका सबसे पहला लक्ष्य होना चाहिए, अपने पॉस्पेक्ट को डिस्ट्रिब्युटर में बदलने का . इस बिज़नेस से सही तरह परिचित होने के लिए, उन्हें 'ऑटोमेटिक पॉडक्ट रिप्लेनिशमेंट सर्व्हिस पोग्राम' (म्वचलित उत्पाद भरपाई सेवा कार्यक्रम ) उपलब्ध करवाइए .

2) . ग्राहक (कस्टमर)

           दूसरी बात, अगर आपके प्रॉस्पेक्ट डिस्ट्रिब्युटर होने से इन्कार करते हैं, तब उन्हें अपने पांडक्टम के लिए गाहक (कस्टमर) वनाइए, उन्हें  ऑटोमेटिक पॉडक्ट रिप्लेनिशमेंट सव्हिस प्रोग्राम के लिए अनुबंधित कीजिए, जब उन्हें लगा कि आपने सफलता अर्जित कर ली है, तो वो भी  डिस्ट्रिव्युटर होने के लिए तैयार हो जाएंगे, इसकी संभावना है.

3) . हवाला देने योग्य माध्यम

            तीसरी बात, अगर आपका पांरपेक्ट न तो डिस्ट्रिब्युटर बनने के लिए तैयार है और न ही ग्राहक, तब उसके हवाले का इम्तेमाल करके नए लोगों में पॉपेक्टिंग की जा सकती है. इसके लिए उनसे उनके ऐसे परिचितों के नाम देने के लिए कहिए, जिनको इस विजनेस की जरूरत हो सकती है. अगर आपको नाम मिल जाएँ, तव आप इन नए लोगों से अपने प्रॉम्पेक्ट का हवाला देकर संपर्क कर सकते है. इस तरह आपकी सूची से कम हुआ हर व्यक्ति, आपकी सूची को बढ़ाने का माध्यम हो सकता है .

पॉच सुत्रीय फोलो अप :

         एक अच्छे प्रॉस्पेक्ट से कुछ देर की शुरूआती बातचीत के वाद तथा उनके हर सवाल, शंका और उलझन को दूर करने के बाद, आपके लिए निम्नलिखित मुद्दों पर बात करना आवश्यक हो जाता है:

1). सपनों का निर्माण

         “क्या आपने सोचा है, कि जो अतिरिक्त आमदनी आप कमा सकते हैं, उसे किस तरह से खर्च करेंगे?" अगर उन्हें जवाब देने में कठिनाई होती है, तो आप कुछ प्रश्न पूछकर उनकी मदद कर सकते हैं. जैसे, “क्या आप अपने कर्जा से मुक्ति पाना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं, कि आपकी पत्नी नौकरी न करे और वो अपना समय बच्चों के साथ विताए? क्या आप एक बढ़िया घर खरीदना चाहते हैं? इत्यादि . उनकी जरूरतों का अहसास दिलाकर, उन्हें पैसा खर्च करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए, कम से कम इस समय उनके दिमाग में यह बात घर जरूर करनी चाहिए .

2) अपने सपने साकार करने के लिए उन्हें इन 4 ज़रूरी बातों पर अमल करने के लिए कहिए :

१). सुनने, समझने और सीखने की इच्छा

२). काम करने की इच्छा

३). सही संगत में रहने की इच्छा

४). खरीददारी की आदतो को बदलने और कुछ गाहकों का निर्माण करने की इच्छा

3) . उनके नामों की प्राथमिक सूची बनाने में मदद कीजिए:

          आप उनके कुछ करीबी दोस्तों के नाम पूछकर उनकी सूची बनाने में मदद कीजिए, बशर्ते कि उन्होंने आपके फोना अप में दिए गए माहित्य को देखकर नामों की सूची बनाना पहले से ही शुरू न कर दिया हो. अगर वो किसी कारण से हिचकिचा रहे हों, तव उनकी शंकाओं का निवारण कीजिए. अगर आपको इसमें सफलता नहीं मिले, तव भी उनपर दबाव मत डालिए. कुछ लोग मूची बनाने की बात तक आने में थोड़ा वक्त लगाते हैं. ऐसी स्थिति आने पर आप उनका ध्यान अन्य वातों की ओर मोड़ दीजिए, जैसे उन्हें प्रॉडक्ट व्हिडियो दिखाइए, उनमें अगली मुलाकात तय कीजिए, उनके सवालों का जवाब दीजिए और उन्हें आवश्यक हर तरह की मदद दीजिए.

4) . उनके साथ कुछ मिटिंग की योजना बनाइए:

            अगर आप उनके लिए होम मिटिंग करने जा रहे हैं, तव अपनी कुछ तारीखें उनके लिए आरक्षित कर लीजिए और इन तारीखों का अपना विजनेस डायरी में लिख लीजिए. साथ ही अपनी अपलाइन मे सलाह लेकर उन्हें 'संपर्क और निमंत्रण' म संबंधित आडियो सुनने के लिए दे दीजिए आप उन्हें 'वन ऑनबन' या ओपन मिटिंग में वलाकर उनकी धरूआत मही तराक म करने में मदद कर सकते हैं. आप उनके साथ कछ और मुलाकाते भी तय करके अपनी डायरी में लिख सकते हैं.

5) . उनके साथ कुछ मिटिंग तय करके, उसके लिए लोगों को आमंत्रित कीजिए:

         अगर आपके पास समय हैं, तो आप फोन के माध्यम से उनके कठ लोगों को अगली मिटिंग के लिए आमंत्रित कर लीजिए. वेहता आप उनके लिए कुछ ओव्हरहिव' या 'वन-ऑन-वन' मिटिंग तय कर लीजिए और उनके सामने ही लोगों को फोन पर आमन्त्रण दीजिए. ऐसे में आपका प्रॉस्पेक्ट खुद फोन करके अपने लोगों को बुलाए या यह काम आप उनके लिए करें, इससे फर्क नहीं पड़ता . अगर वो स्वयं फोन करते हैं, तब आप उन्हें कुछ समय तक यह सब अपनी निगरानी में करने दीजिए, जिससे आप उन्हें इस संबंध में जरूरी सलाह दे सकेंगे. आपके लिए यह महत्वपूर्ण है, कि संभावित नकारात्मक अनुभवों तथा शरूआती असफलताओं से, अपने नए डिस्ट्रिब्युटर का वचाव कीजिए.

         अगर तव आपके पास इतना समय नहीं हो, तब आप उनके साथ अगली 'फोन टीम मिटिंग निश्चित कर लीजिए, जब आप उनके लिए इसी तरह से लोगों को आमंत्रित करेंगे. अगर आपका प्रॉस्पेक्ट खुद ही लोगों से संपर्क करके उन्हें आमंत्रण देना चाहता है, तब आप उन्हें 'संपर्क और आमंत्रण' से संबंधित अध्याय इस किताव से पढ़ने के लिए दीजिए और सीडी भी दीजिए. इससे उन्हें इस काम में मदद भी मिलेगी और सीखने को भी मिलेगा. उन्हें आश्वासन दीजिए कि आप हर कदम पर उनके साथ हैं और यदि उन्हें किसी काम में कोई मुश्किल पेश आए, तो वो फोन करके कभी भी आपकी मदद ले सकते हैं.

कुछ विशेष सुझाव:

●  उन्हें अगली मिटिंग, ओपन मिटिंग, सेमिनार, फोन टीम इत्यादि में आमंत्रित कीजिए.

●  अगर आपका पॉस्पेक्ट तैयार है, तो उन्हें तुरंत विज़नेस शुरू करने में मदद कीजिए.

● अपनी अपलाइन द्वारा सुझाए गए रैली, सकारात्मक और प्रेरणादायी टेप्स उन्हें सुनने के लिए उधार दीजिए.

Share:

Recommended Business Books

Buy Books

Featured Post

CHAPTER 13.6 सोचें तो लीडर की तरह

      साम्यवाद के कूटनीतिक रूप से चतुर कई लीडर्स - लेनिन, स्तालिन और कई अन्य - भी काफ़ी समय तक जेल में रहे, ताकि बिना किसी बाहरी चिंता क...