पाँचवाँ चरण : नए डिस्ट्रिब्युटर की सही शुरूआत
बिजनेस किट खोलना :
एक नए डिस्ट्रिब्युटर के लिए उसके अपने बिज़नेस की किट का खुलना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस काम में कभी भी लापरवाही या जल्दी नहीं की जानी चाहिए. यह काम किसी का फॉर्म भरके सही करवाने से कहीं बढ़कर है. इस आयोजन को उतना ही महत्व दीजिए,जितना कि किसी और पारंपरिक बिज़नेस या शो रूम के शुभारंभ को देते हैं. इस बिज़नेस की लागत छोटी ज़रूर है, मगर विज़नेस नहीं. आखिरकार इस बिज़नेस को सही ढंग से करनेवाले लीडर्स, महानगर के बड़े शो रूम के मालिकों से भी ज्यादा आमदनी कमा रहे हैं और इसी बिज़नेस ने विश्व में कई अरबपतियों को पैदा किया है. मतलब यही है कि उन्हें एक बड़े बिज़नेस की शुरूआत करने का अहसास होना चाहिए, लेकिन साथ ही इस काम को बहुत लम्बा भी नहीं खींचना चाहिए. पहली ही बार में
सवकुछ बताना ज़रूरी नहीं होता, क्योंकि नया डिस्ट्रिब्युटर बहुत सारी जानकारी का बोझ उठाने के लिए इतनी जल्दी तैयार नहीं हो पाता.
1). सहजता से बैठिए:
अपने नए डिस्ट्रिब्युटर को हो सके उतना सहजता से बैठाइए. किट खोलने के लिए वैठते समय, उनके घर में सुविधाजनक स्थानका चयन कीजिए, सुनिश्चित कर लीजिए, कि पतिपत्नी दोनों और हो सके तो उनका पूरा परिवार, वहाँ उपस्थित रहकर इस आयोजन में शामिल होना चाहिए. इस स्तर पर उनके परिवार के साथ घनिष्टता का आधार तैयार करना महत्वपूर्ण है. उन्हें लगना चाहिए, कि उनकी मदद के लिए आप हमेशा उनके साथ हैं. उन्हें 'टीम' और सिस्टम का महत्व समझाइए . याद रखिए कि अच्छे संबंध इस बिज़नेस का आवश्यक आधार है, जो कि किट खोलने के साथ ही कायम होते हैं.
2). बिज़नेस किट को खोलना :
आप बिज़नेस किट से सभी प्रॉडक्ट्स निकालकर बाहर रखिए और थोड़ा संक्षिप्त में हर पॉडक्ट के गुण, उपयोग, तरीका और नाम वताइए , उन्हें प्रॉडक्ट की अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता, अनोखापन, प्रभावकारीता और गाढेपन के कारण मिलनेवाले लाभों को समझाइए. इन सबके लिए किट में दिए गए 'प्रॉडक्ट डेमो बुकलेट', विज़नेस की जानकारी और नियमों से संबंधित साहित्य को दिखाकर, उनका अध्ययन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कीजिए. नया डिस्ट्रिब्युटर इन सभी चीज़ों को एक ही बार में शायद नहीं समझ पाए, इसलिए अपनी बात को आसान तरीकों से समझाइए . आप उन्हें कैटलॉग और मैन्युअल में दी गई जानकारी तथा प्रॉडक्ट की किफायती कीमतों के बारे में जानकारी लेने का तरीका समझाइए .
A) साथ में अतिरिक्त प्रॉडक्ट की जानकारी देनेवाले 'बॉशर्स' भी साथ में रखिए, इसके लिए अपनी अपलाइन से सलाह ले लीजिए.
B) अगर समय हो तो जल्दी से एकदो प्रॉडक्ट का प्रदर्शन भी कर के दिखा दीजिए.
C) उनका अप्लीकेशन फॉर्म भरने में मदद कीजिए
ध्यान रखिए कि फॉर्म को साफसुथरे और पूरी तरह सही ढंग से भरा जाए. इस बात का भी ध्यान रखिए, कि फॉर्म में स्पॉन्सर (आपका),और (यदि ज़रूरी हो तो) फोस्टर स्पॉन्सर या अंतर्राष्ट्रीय स्पॉन्सर, परिचय क्रमांक तथा बँक खाते से संबंधित जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें समझा दीजिए कि वो अपने किसी भी सवाल का जवाब अपनी अपलाइन और विट वर्ल्ड वाइड के कार्या
लय से कभी भी पा सकते हैं .
D) प्रॉडक्ट की खरीददारी
जहाँ तक हो सके नज़दीकी वितरण केंद्र पर उनके साथ जाकर, उन्हें प्रत्यक्ष दिखाइए कि सामान की खरीददारी और भुगतान कैसे किया जाता है. उन्हें फोन द्वारा सामान मंगवाने का तरीका भी समझाइए. इन सबकी अधिक जानकारी के लिए उन्हें विज़नेस मॅन्युअल पढ़ने का
सुझाव दीजिए.
E) बिज़नेस का प्रबंधन
अपनी डाउनलाइन को इस बिज़नेस से संबंधित हिसाबकिताब रखने का सुझाव दीजिए. होनेवाली आमदनी और खर्च का हिसाव रखनेपर, किसी भी स्तर पर बिज़नेस का सही आकलन किया जा सकता है और होनेवाली गलतियों को सुधारा जा सकता है.
3) सपने बुनना :
आप अपने नए डिस्ट्रिब्युटर से पूछिए, कि वो इस विज़नेस को क्यों करना चाहते है और इससे क्या हासिल करना चाहते हैं ? इसे एकमजेदार और उत्पादक काम की तरह कीजिए. विज़नेस किट खोलने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यही है. एक स्पष्ट सपने और लक्ष्य के बिना कुछ
भी पाना संभव नहीं है, उन्हें अपने सपनों को कागज पर लिखने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. उनके सपनों के बारे में बातचीत कीजिए और उन्हें सपनों को साकार करने के लिए, इस मार्केटिंग प्लान पर अमल करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कीजिए. उनके सपनों को अपने पास भी लिखकर रखिए, ताकि उन सपनों पर ध्यान केंद्रित करने में आप उनकी सहायता कर सकें .
4). लक्ष्य निर्धारण
उन्हें अल्पावधि, मध्यावधि और दीर्घावधि लक्ष्य (छोटी, मध्यम और लम्बी अवधि के लक्ष्य) निधारित करने में मदद कीजिए. उन्हें बताइए कि शुरूआत के दिनों में, लोगों को ग्यान्सर करने में, आप उनकी किस तरह से मदद करने वाले हैं. उदाहरणार्थ आप उनके लिए 6 लोगों को स्पॉन्सर करेंगे और फिर उनमें से सबसे अच्छे 'लेग' में, नीचे काम करते हुए उनका विजनेस बढ़ाने में मदद करेंगे. याद रखिए कि लक्ष्य को लेकर हड़बड़ाहट नहीं करनी है, इसे सहज और सरल बनाए रखिए, ताकि वो परेशान न हो जाएँ.
5). नामों की सूची तैयार करना
नामों की सूची बनाने में उनकी मदद कीजिए तथा काविल लोगों का नाम सूची में सबसे ऊपर रखिए. ये वो लोग होंगे जिन्हें सबसे पहले
प्लान दिखाया जाएगा. अपनी अपलाइन से सलाह लीजिए, कि किस आधार पर आपको काविल लोगों का चुनाव करना है .
6) . सिस्टम के बारे में समझाइए
विट वल्र्ड वाइड द्वारा उपलब्ध किताबें, सीडी, समारोह और कार्यशैली, किसी भी मार्केटिंग विज़नेस में सफलता हेतु, हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक आधार है. यह बहुत ही जरूरी है, कि आप उन्हें विट वल्र्ड वाइड सिस्टम और उसके साहित्य (Tools) के महत्व और इस्तेमाल की सही जानकारी को समझाकर बताएँ . निकट भविष्य में होनेवाले सेमिनार, रैली और समारोह की तारीखें वाकायदा उनकी विजनेस डायरी में लिखवाकर सुनिश्चित कर लीजिए, ताकि वो उनमें शामिल हो सकें. उन्हें बताइए कि वो लाइन ऑफ स्पॉन्सरशीप में किस जगह पर हैं. उन्हें महसूस होना चाहिए, कि वो इस टीम में एक विशेष महत्व रखते हैं और आपकी टीम के वाकी लोग उनसे मिलने के लिए, अव और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते .
7). आखिरी बातें
उन्हें समझाइए कि सफलता एक लम्वी प्रक्रिया से ही हासिल की जा सकती हैं, रोम हर एक दिन में नहीं बन गया था. उनसे कहिए कि वो आपके ऊपर अपना विश्वास बनाए रखें और साथ में डटे रहें. उन्हें महसूस होना चाहिए, कि आप कभी भी कोई ऐसा काम नहीं कर सकते, जिनसे उन्हें कोई हानि हो, बल्कि आप तो हर तरह से उनकी मदद ही करनेवाले हैं. स्पष्ट शब्दों में उन्हें बता दीजिए, कि गलतियां हर इंसान से हो जाता है और हरेक के हिस्से में बिज़नेस के उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, अगर हम इस विजनेस में लगातार प्रयास करते रहते हैं, इसे छोड़ नहीं देते, तव हम निश्चित ही अपने लक्ष्यों को पाकर रहते हैं. उन्हें पता होना चाहिए, कि जहां भी उन्हें ज़रूरत होगी, वहाँ आप मौजूद होंगे और उनकी मदद के लिए आप हर समय उपलब्ध हैं. उन्हें प्रोत्साहित कीजिए, कि वो अपने सपनों को जिंदा रखें, आत्मविश्वास को बनाए रखें, अटल रहें और किसी को भी अपने सपनों को चुराने की अनुमति न दें.
8). अगली मिटिंग तय कर लीजिए
नए डिस्ट्रिव्युटर के साथ तुरंत अगली मिटिंग का कार्यक्रम तय कर लीजिए, ताकि वो अपनी सूची के लोगों से संपर्क करके आमंत्रित करना
प्रारंभ कर मके.
9). समापन कीजिए
इस दौरान उनके घर पर आवश्यकता से बहुत अधिक समय मत विताइए . पुराने नियम का पालन कीजिए, याने वो आपके जाने की चाहत करें, उससे 5 मिनट पहले ही आपने उनके घर से विदा हो जाना चाहिए .



0 comments:
Post a Comment